-
बीजद नेता लम्बोदर नियाल भाजपा में हुए शामिल
भुवनेश्वर। नुआपड़ा उपचुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विकास में वरिष्ठ बीजू जनता दल (बीजद) नेता लम्बोदर नियाल ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
साल 2024 के आम चुनाव में बीजद की ओर से कलाहांडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके नियाल को पार्टी का मजबूत प्रत्याशी माना जाता था।
सूत्रों के अनुसार, नियाल ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय दिवंगत बीजद विधायक राजेंद्र ढोलाकिया के पुत्र जय ढोलाकिया के साथ बैठक के बाद लिया। लंबी चर्चा के बाद नियाल ने बीजद से इस्तीफा दे दिया और अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक को भेजा। इसके तुरंत बाद उन्होंने भाजपा में शामिल हुए, जहां भाजपा के राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा।
जय ढोलाकिया का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही थी और लम्बोदर नियाल का शामिल होना नुआपड़ा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
