Home / Odisha / नुआपड़ा उपचुनाव में जय ढोलकिया होंगे भाजपा प्रत्याशी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव में जय ढोलकिया होंगे भाजपा प्रत्याशी

  •     नामांकन रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन माझी

  •     16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो

  •     2000 से अधिक कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना

नुआपड़ा। नुआपड़ा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में दिवंगत बीजद विधायक राजेंद्र ढोलकिया के बेटे जय ढोलकिया को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि मंगलवार को भाजपा सांसद सुजीत कुमार ने की। वहीं 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी स्वयं नुआपड़ा पहुंचकर जय ढोलकिया के नामांकन में हिस्सा लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सुजीत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक नामांकन रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन माझी नामांकन के अवसर पर नुआपड़ा आएंगे। उसी दिन कांग्रेस और बीजद के 2000 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। हमारा लक्ष्य 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करना है।

भाजपा इस आयोजन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है। पूरे पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।

राजेंद्र ढोलकिया की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जय

सुजीत कुमार ने कहा कि जय ढोलकिया को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला उनके पिता के विकास कार्यों और जनता से गहरे जुड़ाव को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने दिवंगत राजेंद्र ढोलकिया जी के साथ लंबे समय तक काम किया है। अब उनका बेटा जय ढोलकिया भाजपा के साथ मिलकर उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएगा। जनता निश्चित रूप से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी।

बीजद से भाजपा तक जय ढोलकिया की राजनीतिक यात्रा

जय ढोलकिया ने हाल ही में भुवनेश्वर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल उपस्थित थे। उनके भाजपा में शामिल होने को पश्चिमी ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने कहा था कि आज का दिन भाजपा परिवार के लिए गर्व का दिन है। दिवंगत राजेंद्र ढोलकिया के पुत्र जय ढोलकिया हमारे साथ आए हैं। वे भाजपा की जनसेवा की नीति से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जय ढोलकिया की उम्मीदवारी से भाजपा को नुआपड़ा समेत पश्चिम ओडिशा के कई क्षेत्रों में राजनीतिक बढ़त मिलने की उम्मीद है। पार्टी इसे “विरासत और परिवर्तन के संगम के रूप में प्रस्तुत कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

भारत को ज्ञान की एक विश्व शक्ति बनाएगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति – मुख्यमंत्री

    कहा-साक्षरता, संख्यात्मक दक्षता, मौलिक कौशल और विश्लेषणात्मक सोच का समुचित समावेश होना चाहिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *