-
आयोजन को लेकर हुई अहम बैठक
भुवनेश्वर। मंचेश्वर, बालियात्रा कुआखाई नदी तट पर होने वाले सामूहिक छठ पूजा के सफल आयोजन को लेकर बिस्वास, भुवनेश्वर की ओर से स्थानीय होटल सेफ्रन, अशोक नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार ने की।
बैठक में मंच पर अध्यक्ष राजकुमार के साथ सचिव अशोक कुमार भगत, उपाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह और अशोक पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद अध्यक्ष ने कटक और भुवनेश्वर से आए सभी छठ आयोजकों का स्वागत किया।
सचिव अशोक कुमार भगत ने संगठन के एक वर्ष के आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष मणिशंकर ठाकुर ने उसका लिखित विवरण सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया। उपाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने संगठन के महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ को और सशक्त बनाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और बिस्वास की मजबूती के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन अशोक पाण्डेय ने किया।