Home / Odisha / कटक सिटी अस्पताल के वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक सिटी अस्पताल के वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने किशोर कुमार साहनी, वरिष्ठ सहायक, सिटी अस्पताल (कार्यालय सीडीएमओ, कटक) को आय से अधिक संपत्ति (डीए) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विजिलेंस की छापेमारी के दौरान साहनी के पास से आय से अधिक संपत्ति पाई गई, जिसमें दो मकान, 19 कीमती प्लॉट, 3.30 लाख रुपये नकद, 135 ग्राम सोना और 55.48 लाख रुपये से अधिक बैंक जमा शामिल हैं। इन संपत्तियों का संतोषजनक स्पष्टीकरण वह नहीं दे सके। इस संबंध में विजिलेंस थाना, कटक में केस नंबर 25/2025 दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …