Home / Odisha / पुरी बनेगा ओडिशा का छठा नगर निगम, मुख्यमंत्री मोहन माझी की बड़ी घोषणा

पुरी बनेगा ओडिशा का छठा नगर निगम, मुख्यमंत्री मोहन माझी की बड़ी घोषणा

पुरी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि पुरी नगरपालिका को नगर निगम (म्युनिसिपल कॉरपोरेशन) का दर्जा दिया जाएगा। यह ओडिशा का छठा नगर निगम होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बढ़ती जनसंख्या, तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि और पुरी की शहरी आवश्यकताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्री जगन्नाथ मंदिर जैसे विश्वप्रसिद्ध तीर्थ स्थल के कारण पुरी देश-विदेश से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जिससे शहर में आधुनिक प्रशासनिक ढांचे की जरूरत महसूस की जा रही थी।
सीएम माझी ने बताया कि पुरी के आसपास के 10 पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों और योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया की शुरुआत कल से होगी।
सरकार का उद्देश्य पुरी को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और सुविधा-संपन्न तीर्थ एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। नई प्रशासनिक व्यवस्था से नगर में आधारभूत संरचना, शहरी सेवाओं और सुशासन में व्यापक सुधार की उम्मीद की जा रही है।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महानदी को लेकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच समाधान की ओर बढ़ी पहल

    ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों से 11 अक्टूबर तक प्रगति रिपोर्ट मांगी भुवनेश्वर। लंबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *