Home / Odisha / केंद्रीय मंत्री ने संबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

केंद्रीय मंत्री ने संबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

  •  योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक चेतना का वैज्ञानिक प्रयोग है – धर्मेंद्र प्रधान

संबलपुर। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक चेतना का वैज्ञानिक प्रयोग है। भारत में अनादि-अनंत काल से प्रचलित योग अभ्यास आज एक वैश्विक जन आंदोलन में परिवर्तित हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को संबलपुर में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के अवसर पर यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने संबलपुर की माँ समलेश्वरी की पीठ और महानदी के तटवर्ती क्षेत्र में आम जनों के साथ योगाभ्यास करते हुए सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवी संस्थाएँ, सामाजिक संगठनों, सरकारी संस्थाओं के सदस्य आदि ने एक साथ भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित योग दिवस 2025 की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर  प्रधान ने विस्तार से प्रकाश डाला और इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति का एक अमूल्य उपहार है। वर्ष 2014 में माननीय प्रधानमंत्री ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव सबसे पहले प्रस्तुत किया था, जिसे 150 से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए योग एक सिद्ध उपाय है। ब्लड प्रेशर और मधुमेह जैसी बीमारियों से बचने के लिए हमें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी। इसीलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों की शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती पर विशेष ज़ोर दिया गया है।

प्रधान ने कहा कि संबलपुर एक विशिष्ट चरित्र, संस्कृति और ऊर्जा वाला क्षेत्र है। यहाँ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जनमानस की गहरी निष्ठा है। खेल, व्यायाम, कुश्ती, प्रातः और संध्या भ्रमण यहाँ के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें समकालीन समय में संबलपुर को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। आने वाले समय में संबलपुर जिले के प्रत्येक गांव में नागरिक योग दिवस मनाएं, इसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी चाहिए।

प्रधान ने मां समलेश्वरी के आशीर्वाद से जिले के नागरिकों के जीवन में समृद्धि और सुखद जीवन हेतु योग को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधान ने संबलपुर जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ ओडिशा के ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल मंत्री श्री रबी नारायण नायक भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि इस अवसर पर विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी संबलपुर में दिखाया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीसीसी अध्यक्ष ने राज्य में बढ़ती घटनाओं पर जताई चिंता

 मुख्यमंत्री को लिखा पत्र भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के ओडिशा में एक वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *