Home / Odisha / नंदनकानन में सफेद बाघिन मौसमी ने दो शावकों को दिया जन्म
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नंदनकानन में सफेद बाघिन मौसमी ने दो शावकों को दिया जन्म

  •  कुल बाघों की संख्या बढ़कर 29 हुई

भुवनेश्वर। वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक सुखद समाचार सामने आया है। नंदनकानन प्राणी उद्यान की सफेद बाघिन मौसमी ने दो शावकों को जन्म दिया है। शावकों का जन्म शनिवार रात क्रमशः 9:15 बजे और 11:03 बजे एनक्लोजर संख्या 28-बी में हुआ।

प्राणी उद्यान प्रशासन के अनुसार, ये शावक सफेद बाघिन मौसमी और एक सामान्य रंग के बाघ राजेश के मिलन का परिणाम हैं, जो 27 और 28 फरवरी को हुआ था। मौसमी का जन्म 5 अगस्त 2016 को हुआ था और वह सामान्य रंग के बाघ मनीष तथा श्वेत बाघिन स्नेहा की संतान है। राजेश का जन्म 22 सितंबर 2018 को हुआ था और वह बाघ रोशन तथा श्वेत बाघिन विजया की संतान है।

इन दो नए शावकों के आगमन के साथ नंदनकानन में कुल बाघों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। इसमें 17 नर बाघ और 10 मादा बाघिनें शामिल हैं। वर्तमान में प्राणी उद्यान में 6 श्वेत बाघ, 3 रॉयल बंगाल टाइगर और 4 दुर्लभ काले बाघ रखे गए हैं। नवजात शावकों का लिंग अभी निर्धारित नहीं हो पाया है।

 प्रशासन ने जानकारी दी है कि शावकों और बाघिन मौसमी की हालत स्थिर है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पितावास पंडा हत्याकांड की हर एंगल से हो रही जांच

    हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *