Home / Odisha / ढेंकानाल में 50,000 करोड़ के औद्योगिक योजनाओं की घोषणा

ढेंकानाल में 50,000 करोड़ के औद्योगिक योजनाओं की घोषणा

  •  मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया 26,000 से अधिक रोजगारों का वादा

  •  308 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

ढेंकानाल। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ढेंकानाल जिले के अपने पहले दौरे में राज्य के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देने वाले परिवर्तनीय योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने जिले में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 50,000 करोड़ से अधिक के निवेश की जानकारी दी, जिससे लगभग 26,400 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

विकास परियोजनाओं की सौगात

ढेंकानाल के महिसापाट में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 308 करोड़ की विकास योजनाओं की शुरुआत की है। इसमें 112 करोड़ की लागत से 12 योजनाओं का उद्घाटन और 76 करोड़ की लागत से 10 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है। इस अवसर पर उन्होंने 120 करोड़ की लागत से बनने वाले बाजी राऊत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की भी घोषणा की, जिससे जिले में खेल सुविधाओं को बल मिलेगा।

2036 तक विकसित ओडिशा का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे कभी नहीं तोड़ूंगा। मेरा लक्ष्य है कि ओडिशा को 2036 तक एक समृद्ध, विकसित और रोजगारयुक्त राज्य बनाया जाए। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के पहले वर्ष में ही 27,000 सरकारी पदों पर नियुक्ति की गई है और इस वर्ष 40,000 और पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

विरासत और संस्कृति पर भी विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री माझी ने ढेंकानाल की सांस्कृतिक पहचान को भी रेखांकित किया। उन्होंने जिले की प्रसिद्ध लक्ष्मी पूजा और महिमा गड़ी जैसे आध्यात्मिक स्थलों के विकास का वादा किया।

इस अवसर पर उनके साथ ढेंकानाल सांसद रूद्र नारायण पणि, उद्योग मंत्री सम्पद स्वाइन, खाद्य एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण पात्र, स्थानीय विधायक अशोक महांति, बिभूति प्रधान, सिमरानी नायक और जिलाधिकारी सोमेश उपाध्याय उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में प्राथमिक शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री माझी 12 जून को रखेंगे 500 ग्रामीण मॉडल स्कूलों की आधारशिला प्रत्येक ग्राम पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *