भुवनेश्वर। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश के सिविल सेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर हम भारत की इस्पाती ढांचा—अपने समर्पित सिविल सेवकों को सलाम करते हैं, जिनकी निष्ठा, ईमानदारी, कार्यकुशलता और जनसेवा हमारे गणराज्य की रीढ़ हैं। उनका योगदान ‘विकसित भारत’ के उस सपने को साकार करने में अहम है, जो न्याय, समानता और सुशासन में निहित है।
