Home / Odisha / ओडिशा में बनेगा शक्ति कॉरिडोर

ओडिशा में बनेगा शक्ति कॉरिडोर

  •  दो साल में शक्ति पीठों को जोड़ने के साथ हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू होगी

  •  ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने की घोषणा

भुवनेश्वर। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही “शक्ति कॉरिडोर” का निर्माण शुरू करेगी। इसके जरिये राज्य के सभी प्रमुख शक्ति पीठों को आपस में जोड़ा जाएगा। इस परियोजना को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और यह यात्रा मार्ग मंदिरों जैसे मां तारा तारिणी मंदिर, मां बिरजा मंदिर, मां भगवती मंदिर, मां मंगला मंदिर, मां कालिजाई मंदिर व मां भैरवी मंदिर को जुड़ेगी, जिससे तीर्थयात्रा, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
यह घोषणा उपमुख्यमंत्री परिडा ने आज गंजाम में स्थित मां तारा तारिणी मंदिर के दौरे के दौरान की। परिडा का यह दौरा चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को हुआ था, जिसमें कानून मंत्री प्रथीराज हरिचंदन भी उनके साथ थे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर के चारों ओर हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और परिक्रमा की।
मीडिया से बात करते हुए परिडा ने कहा कि ओडिशा सरकार जल्द ही शक्ति कॉरिडोर की बनायेगी, जो तीर्थयात्रियों और भक्तों को ओडिशा के प्रमुख शक्ति स्थलों पर एक जुड़े हुए और सुव्यवस्थित तरीके से यात्रा करने का एक व्यापक मार्ग प्रदान करेगा। यात्रा की सुविधा बढ़ाने के लिए भक्तों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की भी योजना है।
कानून मंत्री प्रथीराज हरिचंदन ने कहा कि ओडिशा सरकार ने शक्ति कॉरिडोर को अगले दो वर्षों के भीतर चालू करने का लक्ष्य रखा है। एक बार पूरा होने के बाद यह कॉरिडोर भारत भर के हजारों भक्तों को ओडिशा के पवित्र शक्ति स्थलों पर पूजा, अनुष्ठान और ध्यान साधना के लिए एक आध्यात्मिक मार्ग प्रदान करेगा। इस परियोजना का उद्देश्य ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान को एक दिव्य महिला शक्ति और भक्ति की भूमि के रूप में बढ़ावा देना भी है।

Share this news

About desk

Check Also

मुर्शिदाबाद हिंसा का मुख्य आरोपी जियाउल शेख के दो बेटे धराए

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से हिरासत में लिया भुवनेश्वर/झारसुगुड़ा। पश्चिम बंगाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *