Home / Odisha / रामनवमी पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रामनवमी पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रामनवमी पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि समस्त देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएँ। यह दिव्य अवसर मर्यादा, धर्म, त्याग और सत्य के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को स्मरण करने का दिन है। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर संपूर्ण भारतवर्ष की आस्था, एकता और संकल्प शक्ति का प्रतीक बन चुका है। रामनवमी हमारे लिए केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय आत्मगौरव का पुनर्जागरण है। इस पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से सभी के कल्याण की प्रार्थना करता हूँ।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गुरुकुल समापन दिवस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदला

    संस्कार, संस्कृति और भावनाओं का दिखा अद्भुत संगम भुवनेश्वर। बन बंधु परिषद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *