Home / Odisha / बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 12 अप्रैल को करेंगे ओडिशा का दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 12 अप्रैल को करेंगे ओडिशा का दौरा

भुवनेश्वर – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आगामी 12 अप्रैल को ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे का उद्देश्य प्रदेश में संगठन को और मजबूत करना और स्थानीय नेतृत्व से संवाद करना है।

कंधमाल से सांसद सुकांत कुमार पाणिग्राही ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जे.पी. नड्डा 12 अप्रैल को पुनः ओडिशा आएंगे और कई पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति नहीं होनी चाहिए। यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर सामूहिक रूप से और लोकतांत्रिक तरीके से लिया जाएगा।

पाणिग्राही ने यह भी बताया कि नड्डा अपने दौरे के दौरान कई सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीतिक बैठकें करेंगे ताकि राज्य की राजनीतिक स्थिति का आकलन किया जा सके।

सांसद पाणिग्रही ने कहा कि ओडिशा को पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ओडिशा को विकसित राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जेपी नड्डा का यह दौरा आगामी चुनावों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने और पार्टी की रणनीति को धार देने के रूप में देखा जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिंदू नववर्ष उत्सव मनाया गया

 250 से अधिक सेविका और बहनों ने भाग लिया भुवनेश्वर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *