Home / Odisha / ओएसआरटीसी को दो वर्षों में 45 करोड़ से अधिक का घाटा

ओएसआरटीसी को दो वर्षों में 45 करोड़ से अधिक का घाटा

  • वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने किया खुलासा

भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी)  को पिछले दो वित्तीय वर्षों में 45 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। निगम की वार्षिक आय की तुलना में खर्च अधिक होने के कारण यह घाटा सामने आया है।

इस बात की जानकारी ओडिशा के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने आज विधानसभा में कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में ओएसआरटीसी कुल 388 बसों का संचालन 260 विभिन्न मार्गों पर कर रहा है। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान निगम को भारी घाटे का सामना करना पड़ा।

विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में OSRTC का कुल कारोबार 145.28 करोड़ था, जबकि कुल व्यय 164.12 करोड़ रहा। इस वर्ष निगम को 18.83 करोड़ का घाटा हुआ। वहीं, वर्ष 2023-24 में निगम की आय 156.43 करोड़ रही, जबकि खर्च बढ़कर 183.06 करोड़ हो गया। इस वर्ष घाटा 26.62 करोड़ रहा। इस प्रकार, दो वर्षों में कुल 45.46 करोड़ का घाटा हुआ है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …