Home / Odisha / राजनीति की परिधि से बहुत ऊपर थे डॉ देवेंद्र प्रधान

राजनीति की परिधि से बहुत ऊपर थे डॉ देवेंद्र प्रधान

  • विश्व ओड़िया परिवार ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया

भुवनेश्वर। राजनीति की सीमा से बहुत ऊपर थे डॉ देवेंद्र प्रधान। उनके निधन से राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। डॉक्टर की पेशे को छोड़कर समाज सेवा के लिए खुद को समर्पित करने वाले स्व. प्रधान एक दृढ़ और संगठित नेता थे। भाजपा के शासन में वे दो बार केंद्रीय मंत्री, तीन बार भाजपा राज्य सभा अध्यक्ष और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन कर चुके थे। डॉ प्रधान समाज और संगठन में सभी को प्रेम देने के साथ-साथ एक मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक थे। अपनी विनम्रता और स्नेहभावना के माध्यम से वे सभी को अपने निकट लाने में सक्षम थे। वे हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे। ओडिशा राजनीति में उनके योगदान हमेशा अमर रहेगा। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए, ऐसा संदेश देते हुए आज विश्व ओडिया परिवार द्वारा आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ देवेंद्र प्रधान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में पद्मश्री अद्वैत गडनायक, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती, डॉ प्रताप पाणि, प्रदीप प्रधान, पत्रकार प्रभुकल्यान महापात्र, बिपिन सिंह, स्तंभकार साईमेंद्र जेना, डॉ बसंत कुमार पंडा, बंशीधर दास, अधिवक्ता रविशंकर पटनायक, भाजपा नेता अनिल विश्वाल, हाडिबंधु पाणिग्राही, शिक्षाविद प्रीति-प्रतिभा भोल समेत कई प्रमुख हस्तियों ने डॉ. प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विश्व ओड़िया परिवार के अध्यक्ष सज्जन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। स्व डॉ प्रधान की आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना की गई। अंत में सुरेश साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गुरुकुल समापन दिवस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदला

    संस्कार, संस्कृति और भावनाओं का दिखा अद्भुत संगम भुवनेश्वर। बन बंधु परिषद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *