Home / Odisha / डॉ देवेंद्र प्रधान ने रखी थी नया ओडिशा सृजन की नींव

डॉ देवेंद्र प्रधान ने रखी थी नया ओडिशा सृजन की नींव

  • अपने कार्यकाल के दौरान राज्य में बिछाई नेशनल हाईवे का जाल

  • सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सभी राजनीतिक दलों ने की नेतृत्व क्षमता की बखान

  •  डॉ देवेंद्र प्रधान की विरासत की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने की सराहना

भुवनेश्वर। ओडिशा में बुनियादी ढांचे के विकास और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (ओयूएटी) में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने डॉ. देवेंद्र प्रधान के कार्यकाल को ओडिशा के विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सभा की शुरुआत करते हुए कहा कि डॉ. प्रधान ने राज्य में नया ओडिशा सृजन की नींव रखी थी और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई जनहितकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और अन्य मंत्रियों ने भी डॉ. प्रधान की दूरदर्शिता और योगदान पर प्रकाश डाला।
नेशनल हाईवे का जाल बिछाने का श्रेय
ओडिशा में सड़कों और राजमार्गों के अभूतपूर्व विस्तार का श्रेय भी डॉ. देवेंद्र प्रधान को दिया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि एक आग्रह पर देवेंद्र प्रधान ने राज्यभर में नेशनल हाईवे का जाल बिछाया था।
बीजद नेता और पूर्व मंत्री प्रसन्न आचार्य ने भी इस बात को दोहराते हुए कहा कि ओडिशा में आधुनिक परिवहन नेटवर्क विकसित करने में डॉ. प्रधान का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा 
सभा में बीजद नेता देवी प्रसाद मिश्र ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का संदेश पढ़ा, जिसमें उन्होंने डॉ. देवेंद्र प्रधान के कार्यों और योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, संघ प्रचारक कृष्ण राय और श्रमिक नेता सरोज ने भी डॉ. प्रधान के समाजहित में किए गए कार्यों की सराहना की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पुजारी और बीजद नेता प्रफुल्ल घड़ेई, सौम्यरंजन पटनायक ने भी उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. प्रधान का जीवन समाज सेवा और विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहा।
ओडिशा के विकास में अमिट छाप
डॉ. देवेंद्र प्रधान को याद करते हुए नेताओं ने कहा कि उन्होंने ओडिशा के विकास को नई दिशा और गति दी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को प्राथमिकता दी और प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूत किया।
सर्वदलीय सभा में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने एकमत होकर कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान की विरासत को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण की प्रशंसा की
सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़ा, जिसमें उन्होंने डॉ. देवेंद्र प्रधान के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ओडिशा के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण की प्रशंसा की और कहा कि उनका सपना ‘नया ओडिशा’ अब साकार हो रहा है।
अपनी क्षमता से प्रदेश के विकास को भी नई दिशा दी – नड्डा
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का संदेश पढ़ा, जिसमें डॉ. प्रधान के संगठनात्मक कौशल और पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया। जेपी नड्डा ने कहा कि डॉ. प्रधान ने न केवल ओडिशा में भाजपा के विस्तार में अहम योगदान दिया, बल्कि अपनी क्षमता से प्रदेश के विकास को भी नई दिशा दी।
देवेंद्र प्रधान के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि – मोहन

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने डॉ. देवेंद्र प्रधान के योगदानों को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने प्रधान के विचारों और कार्यों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका समर्पण और सेवा भाव सभी के लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि डॉ. देवेंद्र प्रधान के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधान के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ओडिशा के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में बस सेवाओं को लेकर सरकार की नई योजना घोषित

 मुख्यमंत्री बस सेवा के तहत सुपर-प्रीमियम डीलक्स तक उपलब्ध होंगी बसें  वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *