Home / Odisha / ओडिशा में गर्मी ने दी समय से पहले दस्तक

ओडिशा में गर्मी ने दी समय से पहले दस्तक

  •  दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार

  •  झारसुगुड़ा सबसे गर्म, नौ स्थानों पर 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भुवनेश्वर। ओडिशा में गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। मंगलवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अभी आधिकारिक रूप से गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है।
यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राज्य के कुल 9 स्थानों पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। झारसुगुड़ा में मंगलवार को सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद बौध – 38.5 डिग्री सेल्सियस, मालकानगिरि – 38.4 डिग्री सेल्सियस, अनुगूल – 37.9 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर – 37.8 डिग्री सेल्सियस, परलाखेमुंडी – 37.8 डिग्री सेल्सियस, बलांगीर – 37.5 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद – 37.1 डिग्री सेल्सियस, टिटिलागढ़ – 37 डिग्री सेल्सियस का स्थान रहा।
राजधानी में भी गर्मी का असर
राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि कटक में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राहत की उम्मीद नहीं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, ओडिशा के जिलों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा
गर्म महीनों में पश्चिमी ओडिशा में बढ़ेगी गर्मी
मौसमी पूर्वानुमान के अनुसार, मार्च, अप्रैल और मई के दौरान राज्य के विशेष रूप से पश्चिमी जिलों – नुआपड़ा, बलांगीर, झारसुगुड़ा, बरगड़ और सुंदरगढ़ में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कलाहांडी में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

    खेलते समय हुआ हादसा     पुलिस और फायर टीम ने निकाले शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *