भुवनेश्वर,मुख्यमंत्री मोहन माझी ने विश्व हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, विश्व हिंदी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिन हमारी भाषा, संस्कृति और भारतीयता की अमूल्य धरोहर को सम्मानित करने का विशेष अवसर है। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने और उसे वैश्विक स्तर पर एक पहचान दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
