
भुनेश्वर – ओडिशा प्रदेश प्रभारी तथा भाजपा के केंद्रीय महासचिव अरुण सिंह के राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर यहां के भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी के पदाधिकारियों ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा युवा नेता उमेश खंडेलवाल ने कहा कि अरुण सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिली है। इतना ही नहीं भाजपा को आगे बढ़ाने में उनका मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा है। अरुण सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद बने।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
