भुवनेश्वर। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस कल भुवनेश्वर में पहुंचेगी। इस बारे में जानकारी गृह निर्माण और शहरी विकास मंत्री डॉ कृष्णचंद्र महापात्र ने दी है। उन्होंने बताया कि कल भुवनेश्वर में दो बसें पहुंचेंगी और बाद में मुंबई से तीन और बसें लाई जाएंगी। शुरुआत में इन बसों का उपयोग प्रवासी भारतीयों के लिए किया जाएगा और उसके बाद इन्हें आम जनता के लिए चालू किया जाएगा।
प्रवासी भारतीय दिवस से पहले राजधानी भुवनेश्वर में डबल डेकर बसें चलने लगेंगी। सबसे पहले इनका उपयोग प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने आए मेहमान करेंगे।
ये बसें केसरिया रंग में तैयार की गई हैं और इनमें ओडिशा की कला और संस्कृति की झलक दिखाई देती है। बसों में कोणार्क का चक्र, धौली शांति स्तूप, गोटीपुआ नृत्य और अन्य कलाकृतियों के चित्र बनाए गए हैं।
गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें कटक-भुवनेश्वर-पुरी मार्ग पर चलेंगी। राज्य सरकार कुल 5 बसें खरीदेगी, जिन्हें मुंबई की एक कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में दो बसें आ रही हैं और बाद में तीन और बसें आएंगी।
निर्माण कार्य पूरा हो चुकी दो इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें मुंबई से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो चुकी हैं। ये बसें अब तक 400 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
