Home / Odisha / बालेश्वर में दो आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा

बालेश्वर में दो आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा

  • धर्म परिवर्तन के शक में गुस्साई भीड़ ने दिया घटना को अंजाम

  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बालेश्वर। जिले के गोवर्धनपुर गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप में दो आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर भीड़ द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यह घटना गुरुवार को हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
स्थानीय पुलिस अधिकारी सुभाष चंद्र मल्लिक ने मीडिया को दिये बयान में बताया है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो महिलाओं और एक पुरुष को बचाया। प्रारंभिक जांच के बाद दो समूहों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं पर ओडिशा फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट, 1967 की धारा 4 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (धार्मिक अपमान), धारा 3(5) (सामूहिक आपराधिक जिम्मेदारी) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत करीब 15 लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस में दर्ज शिकायतें में से पहली शिकायत में शिकायतकर्ता बादल कुमार पंडा ने आरोप लगाया कि महिलाएं एक व्यक्ति को ईसाई धर्म अपनाने के लिए धमकाकर मजबूर कर रही थीं। दूसरी शिकायत में एक पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि आरोपी महिलाएं उसकी परिचित थीं। एक रिश्तेदार और दूसरी पड़ोसी थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं की पिटाई की, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें जातिगत आधार पर गालियां दीं।
हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। दोनों महिलाओं को पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का नोटिस दी गयी है।
पुलिस ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए प्रयास जारी हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह घटना राज्य में धर्म परिवर्तन और सामाजिक तनाव जैसे संवेदनशील मुद्दों को फिर से चर्चा में ले आई है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस विधायकों ने किया प्रश्नकाल का बहिष्कार

भुवनेश्वर। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में प्रश्नकाल के कार्यक्रम का बहिष्कार किया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *