Home / Odisha / कटक में जात्रा पार्टी का गेट गिरने से 30 से अधिक घायल

कटक में जात्रा पार्टी का गेट गिरने से 30 से अधिक घायल

  • घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

  • गंभीर रूप से घायल मरीजों को एससीबी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

कटक। जिले के सालिपुर ब्लॉक के रायसुंगुडा इलाके में शनिवार रात जात्रा पार्टी के प्रवेश द्वार के गिरने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
घटना के बाद घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 20 घायलों को सालिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर 6 घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जात्रा पार्टी शुक्रवार से शनि मैदान में अपना कार्यक्रम कर रही थी। पहले दिन का कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ। लेकिन शनिवार रात करीब 12 बजे दूसरे दिन का कार्यक्रम शुरू होने से पहले प्रवेश गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई।
भारी लोहे का गेट दर्शकों पर गिर गया, जिससे करीब 30 लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों, पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद जात्रा पार्टी का कार्यक्रम रोक दिया गया। सालिपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद जात्रा पार्टी की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
आंखों देखी गवाह का बयान
एक घायल महिला ने मीडिया को दिये गये बयान में कहा है कि हम सीढ़ियों से चढ़कर जात्रा पार्टी के टेंट में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान गेट का एक हिस्सा झुक गया और फिर पूरा गेट गिर गया। कई लोग घायल हो गए।
प्रबंधन और पुलिस की चुप्पी
इस हादसे पर जात्रा पार्टी के प्रबंधक, समिति के सदस्य और पुलिस ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के दबाव के कारण गेट गिरा। अब पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने बड़ी सौगात 

 स्वास्थ्य क्षेत्र का होगा विस्तार,  श्रमिकों का वेतन बढ़ा और किसानों को मिली मदद राशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *