भुवनेश्वर। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में महा युती गठबंधन को भारी मतों से विजयी कराने के बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया है।
प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, धन्यवाद महाराष्ट्र! भाजपा-महायुति गठबंधन को दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र की स्नेहमयी जनता का हृदय से आभार। यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और महाराष्ट्र की महायुति सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का असीम आशीर्वाद है। महाराष्ट्र की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए एक समृद्ध, सुरक्षित और प्रगतिशील महाराष्ट्र के लिए महायुति पर भरोसा जताया है। यह ऐतिहासिक जीत भाजपा-महायुति के हर कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्य़मंत्री देवेन्द्र फ़डणवीस, अजीत पवार समेत महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को उनके भगीरथ प्रयास हेतु ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
