Home / Odisha / चक्रवात डाना ओडिशा में करीब 36 लाख लोग प्रभावित
SURESH-01 चक्रवात डाना

चक्रवात डाना ओडिशा में करीब 36 लाख लोग प्रभावित

  • 1.25 लाख से अधिक घरों को नुकसान – मंत्री सुरेश पुजारी

  • 8 लाख से अधिक लोगों का सुरक्षित स्थानों पर किया गया था पुनर्वास

  • चक्रवात के बाद 28 लोग सर्पदंश के हुए शिकार, सभी सुरक्षित

भुवनेश्वर। भीषण चक्रवात डाना ने ओडिशा राज्य में व्यापक प्रभाव डाला है, जिससे 14 जिलों के 108 ब्लॉकों के तहत 1,671 ग्राम पंचायतों और 31 शहरी क्षेत्रों के 426 वार्डों में भारी तबाही मची है। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने रविवार को बताया कि चक्रवात से राज्य में कुल 35,95,000 लोग पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि चक्रवात के दौरान 8,10,896 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया था, जबकि राज्य में 1,25,091 घरों को पूरी तरह, गंभीर या आंशिक क्षति पहुंची है।

मंत्री पुजारी ने कहा कि जिला प्रशासन को बुनियादी ढांचे की क्षति की विस्तृत रिपोर्ट 2 नवंबर तक राज्य राहत आयुक्त  के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो मुख्यमंत्री मोहन माझी और कुछ अन्य अधिकारी सोमवार को हवाई सर्वेक्षण कर क्षति का आकलन करेंगे। क्षति की अंतिम रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार की एक टीम भी राज्य का दौरा कर क्षति का आकलन करेगी।

मंत्री ने बताया कि चक्रवात से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, चक्रवात के बाद 28 लोग सर्पदंश का शिकार हुए, लेकिन सभी का सफल इलाज कर लिया गया है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

2029 तक पूरी तरह चालू होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट : अश्विनी वैष्णव

    2027 में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से शुरू होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *