Home / Odisha / राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत
OM BIRLA-03

राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत

  • राज्यपाल से हुई शिष्टाचार भेंटवार्ता

  • मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद

भुवनेश्वर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओडिशा आगमन पर आज राजभवन में राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और श्रीमती प्रभाती परिडा भी उपस्थित रहीं।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष और नेताओं के बीच शिष्टाचार वार्ता हुई। यह जानकारी राज्यपाल रघुवर दास ने ट्विट कर दी। उन्होंने लिखा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओडिशा आगमन पर आज राजभवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ शिष्टाचार बातचीत भी हुई। उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभवों का लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर में मॉक ड्रिल में सायरन की गूंज, सृजित आपदा का डटकर सामना, जीरो कैजुअल्टी

आग, बम विस्फोट और मकानों में फंसे लोगों को सफलता निकाला गया भुवनेश्वर में सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *