Home / Odisha / राज्यपाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर जांबाज पुलिसकर्मियों को किया नमन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राज्यपाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर जांबाज पुलिसकर्मियों को किया नमन

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जांबाज पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्यपाल ने पुलिसकर्मियों की निष्ठा और बलिदान को सलाम किया, जो देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्यपाल ने लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर सभी जांबाज पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को नमन। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अपने कार्यों के प्रति निष्ठा के साथ पुलिसकर्मियों का योगदान हमें प्रेरित करता रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …