Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

भुवनेश्वर। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सभी नागरिकों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि इस विश्व खाद्य दिवस पर आइए सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करें। नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना सभी नागरिकों के लिए भूख मिटाने और पोषण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …