Home / Odisha / गोपाष्टमी महोत्सव एवं शुभ दीपावली बन्धु मिलन 10 को

गोपाष्टमी महोत्सव एवं शुभ दीपावली बन्धु मिलन 10 को

  • नंदगांव वृद्ध गौसेवा आश्रम की तैयारी बैठक संपन्न

कटक। नंदगांव वृद्ध गौसेवा आश्रम, मंगराराजपुर, चौद्वार की गोपाष्टमी महोत्सव एवं शुभ दीपावली बन्धु मिलन 10 नवंबर को आयोजित होगा। इन आयोजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक गौशाला के को-चेयरमैन पवन गुप्ता के घर पर आयोजित हुई। गौशाला के चेयरमैन नथमल चननी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में यह बैठक संपन्न हुई। कमल सिकरिया ने सभा का संचालन किया। बैठक की शुरुआत में विष्णु जोशी, राधेश्याम गनेरीवाल, अरुण सिंघानिया, कमल अग्रवाल, सरस कमानी, तेजपाल धानुका, जोगेंद्र अग्रवाल ने गौ नाम संकीर्तन को प्रस्तुत किया।

सभा के प्रारंभ में गौशाला की स्थाई आय हेतु प्रस्तावित गौ खाद्य आमदनी केंद्र के निर्माण हेतु विस्तृत चर्चा हुई। हनुमान केड़िया, संतोष सोंथालिया, पवन गुप्ता ने इस कार्य को प्रगति प्रदान हेतु विभिन्न योजना सभा के समक्ष रखी तथा इस कार्य को तीव्र गति प्रदान करने का अश्वासन दिया। अध्य्क्ष पदम भावसिंका ने गौशाला में चल दैनिक गौसेवा के कार्यों एवं भविष्य में होने वाले उन्नति मूलक कार्यों की रूप रेखा सभा के समक्ष रखी। संजय संतुका ने गौसेवा हेतु कॉर्पस फंड संग्रह में पूर्ण सहयोग करने का अश्वासन दिया। ज्ञान चंद नाहर, राजेंद्र बाजोरिया ने गौशाला पधारे अतिथियों का स्वागत सत्कार करने की जिम्मेवारी वहन की।

दीपक मोड़ा, दीन दयाल क्याल, गुलझारी लाल लढानिया, हेमंत अग्रवाल ने उत्सव के सुन्दर आयोजन के लिए विभिन्न सुझाव दिए। श्याम सुंदर अग्रवाल, सांवर मल धानुका, पवन धानुका, मनोज धानुका, अशोक अग्रवाल ने गौशाला आनेवाले गौभक्तों से तुलादान करवाने की जिम्मेदारी ली।

गौमाता हेतु छप्पन भोग सेवा की व्यवस्था राजेश अग्रवाल, किशोर आचार्य, बंटी भाई,चंदन बथवाल, मनोज दुग्गड़ आदि ने लिया। गौशाला पधारे गौ भक्तों की खान-पान की व्यस्था की जिम्मेदारी पवन गुप्ता, आनंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विष्णु सिंघानिया, ललित पाटोदिया को सौंपी गयी।

गोपाल बंसल ने ज्यादा से ज्यादा संख्या संख्या में गौभक्तों को गौसेवा से जोड़ने के प्रयास करने पर जोर दिया। बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूलों, घुड़सवारी आदि की व्यवस्था की जाएगी, जिसका दायित्व प्रकाश अग्रवाल (छोटू), गोपाल क्याल एवं सुरज लढ़ानिया को दिया गया।

उत्सव में भक्तों के आवागमन हेतु शहर के विभिन्न स्थानों से गाड़ियों की व्यवस्था का दायित्व सन्तोष गोरिसरिया, विकास अग्रवाल, अजय संतुका, अनिल मुरारका, विजय राजगढ़िया को दिया गया। कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम अग्रवाल ने सभा को धन्यवाद दिया एवं प्रसाद सेवन के साथ सभा संपन्न हुई।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में अनाथ बच्चों की पहचान के लिए ओरफान सर्वे 2025 शुरू

21 जुलाई तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में अनाथ और अभिभावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *