Home / Odisha / जयंती पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम

जयंती पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम

  • मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर ओडिशा में याद किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक, भारत रत्न और मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत के अंतरिक्ष विज्ञान, शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। उनका जीवन दर्शन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी ने अपना संपूर्ण जीवन विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने न केवल भारत को मिसाइल और अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने विचारों और आदर्शों से करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने हेतु प्रेरित भी किया। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएँ सदैव हम सभी देशवासियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर डॉ कलाम को एक महान वैज्ञानिक, प्रिय शिक्षक, कुशल वक्ता और प्रसिद्ध लेखक बताया और साथ ही ओडिशा के साथ उनके लंबे जुड़ाव को भी याद किया। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉएपीजे अबदुल कलाम को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और सादगी हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। डॉ कलाम की वैज्ञानिक और शैक्षिक धरोहर, विशेष रूप से ओडिशा के साथ उनके संबंध, पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों के लिए बड़ी घोषणा

सरकार लौटाएगी ऋण पर ब्याज 10 लाख तक के ऋण पर ब्याज वापसी भुवनेश्वर। ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *