Home / Odisha / जाजपुर से बीजद नेता प्रणव प्रकाश दास ठोंकी ताल

जाजपुर से बीजद नेता प्रणव प्रकाश दास ठोंकी ताल

  • भाजपा सरकार को दी खुली चुनौती

  • कहा- अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार किया है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए

  • अपने गृह जिले के संसदीय व विधानसभा की सात सीटों पर केंद्रित किया ध्यान

  • उपचुनावों में उतर सकते हैं मैदान में

जाजपुर। बीजद के दिग्गज नेता प्रणव प्रकाश दास अब जाजपुर से ताल ठोंकी और भाजपा सरकार को खुली चुनौती दी है कि अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार किया है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए।

बीजू जनता दल (बीजद) में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक के बाद सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक बॉबी दास उर्फ प्रणव प्रकाश दास का बहुत कुछ दांव पर लगा है। ओडिशा में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बॉबी ने संकेत दिया है कि वह जाजपुर उपचुनाव में चुनाव लड़ेंगे।

पिछले चुनावों में करारी हार के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे प्रणव प्रकाश दास ने जाजपुर में बीजद की जनसंपर्क पदयात्रा में बोलते हुए कहा कि मोहन माझी सरकार ने लगभग चार महीने पूरे कर लिये हैं। हालांकि, भाजपा द्वारा उन पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।

दास ने कहा कि अगर मैंने कोई भ्रष्टाचार किया है, तो भाजपा सरकार मुझे गिरफ्तार करने के लिए कदम क्यों नहीं उठा रही है? अगर मैं भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल हूं तो वे मुझे सलाखों के पीछे डालने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि आखिर भाजपा सरकार को उनके खिलाफ शोर मचाने के बावजूद मुझे गिरफ्तार करने से कौन रोक रहा है। बीजद नेता ने दावा किया कि भाजपा शोर मचाने के लिए 15 साल पुराने मामले को उठाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वह जाजपुर के विकास के लिए फिर से लड़ने के लिए तैयार हैं। बीजद में नवीन पटनायक के बाद सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक माने जाने वाले दास ने कहा कि अगर मैंने जाजपुर के विकास के लिए कोई गलत काम किया है, तो मैं उसे फिर से करने के लिए तैयार हूं। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के बीच दास ने यह भी संकेत दिया कि वह जाजपुर में उपचुनाव लड़ेंगे। संबलपुर लोकसभा सीट के चुनाव में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पराजित हुए दास अब अपना पूरा ध्यान जाजपुर और इसके अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीटों पर लगा रहे हैं।

जाजपुर संयोग से बॉबी का गृह जिला है। उन्होंने हाल ही में संबलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से था। बॉबी अब जाजपुर और इसके अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीटों पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

भाजपा पर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि मैं जाजपुर का बेटा हूं और कोई भी ताकत उस बेटे को नहीं रोक सकती जो अपनी मां के पास आना चाहता है। यहां सभी लोगों से मिलने के बाद मुझे बहुत ऊर्जा मिलती है। अब मैं जाजपुर में एक और लड़ाई के लिए तैयार हूं। बॉबी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जाजपुर में विकास नहीं चाहती। वे सिर्फ धर्म की राजनीति करते हैं।

भाजपा का पलटवार

बॉबी के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता बिरंची त्रिपाठी ने कहा कि बीजद पीढ़ियों से सत्ता में रहना चाहती थी। ओडिशा के लोगों द्वारा 2024 में उन्हें सत्ता से बाहर किए जाने के बाद वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

रिश्वत लेते हुए बलांगीर का अभियंता गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने बलांगीर जिले के बेलपड़ा ब्लॉक में एक जूनियर इंजीनियर हरेकृष्ण साहू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *