Home / Odisha / इंजीनियर राजकुमार बने बिस्वास भुवनेश्वर के नये अध्यक्ष

इंजीनियर राजकुमार बने बिस्वास भुवनेश्वर के नये अध्यक्ष

  • महिला और युवा शाखा का होगा गठन

भुवनेश्वर। इंजीनियर राजकुमार बिस्वास भुवनेश्वर के नये अध्यक्ष चुन लिये गये हैं। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही महिला और युवा शाखा का गठन किया जायेगा।

गांधी जयंती के अवसर पर बिस्वास भुवनेश्वर ने अपना एजीएम बुलायी थी, जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संजय झा ने की। मंचासीन रहे महासचिव चन्द्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, सहायक सचिव भूषण चन्द्र सिंह, सहायक सचिव तथा कोषाध्यक्ष किसलय कुमार। कार्यक्रम का संचालन अशोक पाण्डेय ने किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रगान की उद्घोषणा के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। उसके उपरांत बिस्वास परिवार के गत दो वर्षों में दिवंगत सदस्यों आदि की आत्मा की चिर शांति के लिए सभी ने मौन रखा।

इस दौरान स्वागत भाषण दिया निवर्तमान अध्यक्ष संजय झा ने, जबकि बिस्वास के गत सत्र के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया महासचिव चन्द्रशेखर सिंह ने। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी बताया कि बिस्वास भुवनेश्वर आज से लगभग 22 वर्ष पूर्व  सामाजिक कल्याण संस्था के रुप में आरंभ हुआ था, जिसका ओडिशा सरकार से पंजीकरण उन्हीं के कार्यकाल में हुआ था। उन्हीं की टीम की पहल से बिस्वास भुवनेश्वर को अपने स्थाई भवन के लिए ओडिशा राज्य सरकार से बातचीत चल रही है।

उपाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने अपने कार्याकल के दौरान अनेक सामाजिक तथा जनसेवा का कार्य की है जो काफी उल्लेखनीय कार्य रहे हैं।

संजय झा ने यह घोषणा की कि वे नये सत्र 2024-26 के लिए इंजीनियर राजकुमार के नाम का प्रस्ताव रखते हैं, जिनका समर्थन निवर्तमान महासचिव चन्द्रशेखर सिंह ने किया। बिस्वास भुवनेश्वर के नये अध्यक्ष के रुप में इंजीनियर राजकुमार ने अपने संबोधन में निवर्तमान अध्यक्ष संजय झा और उनकी टीम के 22 वर्षों की की सेवाओं की सराहना की। साथ ही साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे अपनी नई टीम का गठन बहुत जल्द कर लेंगे, जिसमें वे पहली बार बिस्वास की आवश्यकतानुसार नया महिला प्रकोष्ठ व युवा विंग बनाएंगे तथा सदस्य संख्या अभिवृद्धि अभियान को बिस्वास भुवनेश्वर के सभी के सहयोग से तेज करेंगे। आभार प्रदर्शन किया संस्था के निवर्तमान सहायक सचिव चन्द्र भूषण सिंह ने।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *