Home / Odisha / सुभद्र योजना के प्रचार के लिए सुभद्रा स्वागत पदयात्रा का आयोजन

सुभद्र योजना के प्रचार के लिए सुभद्रा स्वागत पदयात्रा का आयोजन

  • उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने राज्यभर में शुरू की पदयात्रा

  • 17 सितंबर को पीएम मोदी द्वारा योजना की भव्य लॉन्चिंग की तैयारी

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने रविवार को राज्यभर में ‘सुभद्रा स्वागत पदयात्रा’ का आयोजन किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को सुभद्र योजना की भव्य शुरुआत से पूर्व की गई। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने इस पदयात्रा की शुरुआत की, जो राज्य के सभी राजस्व गांवों में आयोजित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजना के बारे में जागरूकता फैलाना है।

पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने और सुभद्रा योजना के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस पदयात्रा का आयोजन राज्य के सभी राजस्व गांवों में, जिसमें 10,000 से अधिक पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की सदस्य पदयात्राओं में शामिल होकर योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

सुभद्रा योजना भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है। इस योजना के तहत 21-60 वर्ष की आयु की सभी पात्र महिलाओं को पांच वर्षों में दो समान किश्तों में 10,000 रुपये प्राप्त होंगे। यह योजना महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और उनकी वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने के लिए तैयार की गई है।

महिला और बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को योजना, इसके लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया है। राज्यस्तरीय पदयात्रा, जिसे मिशन शक्ति और महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा समन्वित किया गया, गिरि दुर्गा मंदिर से शुरू होकर रमादेवी महिला विश्वविद्यालय तक पहुंची।

उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने कहा कि सुभद्रा योजना के तहत अब तक 50 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। जिन महिलाओं ने रविवार (15 सितंबर) तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को योजना की लॉन्चिंग के बाद पहली किश्त प्राप्त होगी।

उपमुख्यमंत्री ने की अगुवाई

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने रविवार को भुवनेश्वर के यूनिट-III गिरिदुर्गा मंदिर से रमादेवी विश्वविद्यालय चौक तक एक विशाल ‘सुभद्रा स्वागत पदयात्रा’ की अगुवाई की। इस पदयात्रा में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी व अन्य भाजपा नेता शामिल हुए। भाजपा सरकार योजना को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और इसे गांवों में ड्राइंग, टैलेंट शो, क्विज, बहस और नृत्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रचारित करेगी। विजेता प्रतियोगियों को ‘सुभद्रा आपा’ का शीर्षक दिया जाएगा और उनकी कहानियां मो सुभद्रा कहानी के रूप में प्रकाशित की जाएंगी।

अपराजिता ने नवीन पर बोला हमला

भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी ने नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजेडी सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि उन्होंने 8 मार्च 2001 को मिशन शक्ति की शुरुआत की थी। पिछले 24-25 वर्षों में अगर उन्होंने मिशन शक्ति के माध्यम से ठीक से काम किया होता, तो सुभद्रा योजना की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन हमारी भाजपा सरकार बीजद की तरह नहीं है। हम हमेशा अपने वादे को निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार, हमने सुभद्र योजना की शुरुआत की है और मैं एक भुवनेश्वर विधायक के रूप में अत्यंत खुश हूं। पहले ही 60 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है और 25 लाख महिलाओं को 17 सितंबर को पीएम मोदी के माध्यम से 5,000 प्रत्येक डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगा।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने सारंगधर दास को याद किया

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुण्यतिथि पर गड़जात गांधी के नाम पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *