Home / Odisha / सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, अब हेल्पडेस्क कर्मचारी दे रहे हैं इंजेक्शन

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, अब हेल्पडेस्क कर्मचारी दे रहे हैं इंजेक्शन

  • टिटिलागढ़ अस्पताल में हेल्पडेस्क कर्मी द्वारा मरीजों को इंजेक्शन देने का मामले के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

टिटिलागढ़। ओडिशा के बलांगीर जिले के टिटिलागढ़ उप-विभागीय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण अब हेल्पडेस्क और वार्ड बॉय जैसे कर्मचारी मरीजों को इंजेक्शन देने और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने लगे हैं। यह चौंकाने वाली घटना उस समय सामने आई, जब बिमल हटी नामक एक हेल्पडेस्क कर्मी को मरीजों को इंजेक्शन लगाते और उनकी ड्रेसिंग करते देखा गया।

इस घटना ने मरीजों के परिजनों और रिश्तेदारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। हालही में आरोप लगा था कि एक महिला मरीज की गलत इंजेक्शन से मृत्यु हो गई थी।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता बिनोदिनी गर्भवती थी और 2 फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। 8 फरवरी को ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। यह मामला अस्पताल में पहले ही हंगामा खड़ा कर चुका था, लेकिन उसके बावजूद अस्पताल में अनियमितताएं जारी हैं।

अस्पताल प्रशासन से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी, लेकिन इस तरह के मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हालत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल मल्लिक बीजद से निलंबित

    कहा- मैंने पार्टी से दे दिया था इस्तीफा, निलंबन का सवाल ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *