Home / Odisha / आय से अधिक संपत्ति मामले में झारपड़ा जेल के पूर्व अधीक्षक गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आय से अधिक संपत्ति मामले में झारपड़ा जेल के पूर्व अधीक्षक गिरफ्तार

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर स्थित झारपड़ा विशेष जेल के पूर्व अधीक्षक और वर्तमान में केंदुझर जिला जेल के अधीक्षक के रूप में तैनात सत्य प्रकाश स्वाईं को ओडिशा सतर्कता विभाग ने कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सतर्कता विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सत्य प्रकाश स्वाईं की संपत्तियों की तलाशी के बाद जांचकर्ताओं ने उनके पास बेहिसाब संपत्ति पाई। इसमें भुवनेश्वर में 1.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चार मंजिली इमारत, चार उच्च मूल्य के प्लॉट, 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के घरेलू सामान शामिल हैं। स्वाईं इन संपत्तियों के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में नाकाम रहे।

आय से अधिक संपत्ति को पता चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए भुवनेश्वर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव से पहले बीजद को एक और झटका

    बीजद नेता लम्बोदर नियाल भाजपा में हुए शामिल भुवनेश्वर। नुआपड़ा उपचुनाव से पहले एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *