Home / Odisha / भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक आयोजित

भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक आयोजित

  • 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम हाथ में लेगी भाजपा

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय किया है। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस मुद्दे के साथ-साथ विभिन्न अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक नाउरी नायक ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर में तिरंगा लगाया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसी तरह पार्टी 14 तारीख को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाएगी। इस दिन नई पीढ़ी को देश के विभाजन के बारे में जानकारी देने और संवेदनशील बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पार्टी ने मां के लिए पेड़ कार्यक्रम में हर परिवार को शामिल करने की योजना बनाई गई है। इन सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक बैठकें आयोजित की जाएंगी।

नायक ने कहा कि पदाधिकारियों की बैठक में इस बात पर व्यापक चर्चा हुई कि सभी कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए।

 नायक ने कहा कि सरकार में आने के बाद पार्टी संगठन के लिए एक व्यापक कार्यक्रम लेकर जाएगी। इसी तरह 25 तारीख को हर बूथ पर मन की बात सुनने के कार्यक्रम की सफलता पर भी चर्चा हुई है। आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर व सह प्रभारी श्रीमती लता उषेंडी भी उपस्थित थीं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …