Home / Odisha / निम्न दबाव का क्षेत्र बना, डिप्रेशन में होगा तब्दील
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

निम्न दबाव का क्षेत्र बना, डिप्रेशन में होगा तब्दील

  • राज्य में बारिश का असर कम होने की संभावना

भुवनेश्वर। शनिवार से राज्य में बारिश का प्रभाव कम होने की संभावना है। भुवनेश्वर स्थित मौसम कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और तेज होने और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप पश्चिम ओडिशा के कुछ जिलों में एक से दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा से काफी दूर सक्रिय होने व धीरे-धीरे राज्य से दूर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण शनिवार से से राज्य में बारिश का प्रभाव कम होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …