Home / Odisha / विधानसभा के तीसरे दिन भी विपक्षी विधायकों का हंगामा
odisha assembly (3)

विधानसभा के तीसरे दिन भी विपक्षी विधायकों का हंगामा

  • प्रथमार्ध बैठक में नहीं हो सका कोई कामकाज

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। विपक्षी बीजद व कांग्रेस के विधायकों के हंगामे के कारण सत्र के तीसरे दिन भी प्रथमार्ध में कोई कामकाज नहीं हो सका। सदन में गतिरोध को समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक भी बुलायी, लेकिन इसके बाद भी गतिरोध समाप्त नहीं हो पाया। हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को अपराह्न 4 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

आज निर्धारित साढ़े दस बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। निर्धारित कार्यसूची के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने प्रश्नकाल का कार्यक्रम शुरू करना चाहा, लेकिन बीजद व कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया। एक सरकारी कर्मचारी की कथित रूप से पिटाई किये जाने के मुद्दे पर बीजद विधायकों ने हंगामा किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने बजट में ओडिशा की अनदेखी की गई है। बीजद विधायकों ने सदन से वाकआउट किया। वहीं कांग्रेस विधायक सदन के बीच में आकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति में सुधार न होते देख विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुरमा पाढ़ी ने सदन को दोपहर 11.30 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

सदन की कार्यवाही जब पुनः प्रारंभ हुई, तब भी स्थिति में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ। दोनों विपक्षी पार्टियां नारेबाजी करती रहीं। सदन में गतिरोध को समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कक्ष में सर्वदलीय बैठक बुलायी और सदन को 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

सर्वदलीय बैठक में भी किसी प्रकार का हल नहीं निकल सका। इस कारण सदन को चार बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीसीसी अध्यक्ष ने राज्य में बढ़ती घटनाओं पर जताई चिंता

 मुख्यमंत्री को लिखा पत्र भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के ओडिशा में एक वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *