Home / Odisha / ओडिशा के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी भाजपा – जेपी नड्डा

ओडिशा के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी भाजपा – जेपी नड्डा

  • भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी का किया उद्घाटन

  • ओडिशा की सेवा करने का मौका देने के लिए प्रदेश की जनता को दिया धन्यवाद

पुरी। भाजपा ओडिशा के विकास के लिए हमेशा अपना प्रयास जारी रखेगी। प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। पुरी में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये बातें कहीं।

उन्होंने बैठक के मंच से ओडिशा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा ने सीटें दोगुनी करने के लिए आपसे अनुरोध किया था, लेकिन आपने 20 सीटें दे दीं। लोकसभा के लिए 45% लोगों ने वोट किया है। इसके लिए आप सभी को बधाई। विधानसभा में 40.7% वोटों से सरकार बनाने का मौका दिया है। इसके लिए मैं आप लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

13 राज्यों में भाजपा की सरकारें

उन्होंने कहा कि आज 13 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। 18 राज्यों में एनडीए के नेतृत्व में सरकार चल रहीं हैं। देश के 57 फीसदी हिस्से में बीजेपी की सरकार चल रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस दूसरों की भरोसे पर है।

भारत आत्मनिर्भर होने की दिशा में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर होने की दिशा की ओर बढ़ रहा है। कुछ साल पहले भारत में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल पर मेड इन जापान, मेड इन चाइना, मेड इन ताइवान लिखा होता था, लेकिन अब भारत में भी मोबाइल फोन का निर्माण होने लगा है। आप जो मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं, उस पर मेड इन इंडिया लिखा हुआ है। सिर्फ मोबाइल नहीं, बल्कि ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी भारत ने विकास किया है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मोबाइल निर्माण करने वाला देश बन गया है।

राज्य की तकदीर व तस्वीर बदलें

नड्डा ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा कि ओडिशा के लोगों ने आपको सशक्त बनाया है, मेरा मानना है कि आपको यह संकल्प लेना चाहिए कि आप राज्य की तकदीर के साथ-साथ तस्वीर भी बदलेंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को मीसा और डीआईआर के तहत 1,25,000 लोगों को जेल में डाल दिया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इतिहास नहीं पता है। नवीन बाबू से पूछिए कि बीजू बाबू को कैसे जेल में डाला गया। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और सैकड़ों मंत्रियों को भी जेल भेजा गया। और अब वे (कांग्रेस) संविधान के मुद्दे पर हमें नैतिक शिक्षा देने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्रियों और नेताओं का जमावड़ा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जोएल ओराम, ओडिशा के सभी भाजपा सांसद, राज्य के सभी भाजपा विधायक, क्षेत्र प्रभारी सुनील बंसल, राज्य प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर और सह-प्रभारी प्रभारी लता उसेंडी, प्रदेश संगठन महासचिव मानस कुमार मोहंती समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं।

इसके अलावा 2024 के चुनाव के दौरान विधानसभा और लोकसभा संयोजक, जिला महामंत्री, अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा अध्यक्ष मौजूद हैं।

भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी

बताया गया है कि दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में राजनीतिक स्थितिमौजूदा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

ओएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में अनियमितता के विरोध प्रदर्शन

काफी संख्या में अभ्यर्थी भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी में हुए एकत्रित भुवनेश्वर। ओडिशा में अमीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *