Home / Odisha / भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज से

भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज से

  • पुरी में दो दिनों तक होगा मंथन

  • पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन

भुवनेश्वर। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक कल से पुरी में होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस बैठक का उद्घाटन करेंगे। बैठक पुरी के बलियापंडा स्थित एक होटल में होगी।

भाजपा कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले 19 तारीख की सुबह 10:30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। कार्यकारिणी की बैठक का विधिवत उद्घाटन दोपहर 2:30 बजे होगा तथा यह 20 तारीख की शाम तक जारी रहेगी। इस बैठक प्रदेश के तमाम नेता व 2024 के चुनाव के दौरान विधानसभा और लोकसभा संयोजक, जिला महामंत्री, अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद विधायक, केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

चुनाव के बाद केंद्र में तीसरी बार और ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार यह बैठक हो रही है। इस बैठक में क्षेत्र प्रभारी सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और प्रभारी लता उसेंडी मौजूद रहेंगी। इस बैठक में राजनीतिक स्थिति, मौजूदा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में बस सेवाओं को लेकर सरकार की नई योजना घोषित

 मुख्यमंत्री बस सेवा के तहत सुपर-प्रीमियम डीलक्स तक उपलब्ध होंगी बसें  वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *