Home / Odisha / एडीशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर की मंच पर गिरने से मृत्यु

एडीशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर की मंच पर गिरने से मृत्यु

  • गाला डिनर के दौरान अचानक गिर पड़े वीरेंद्र दास

पराखेमुडी। ओडिशा के गजपति जिले में संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से एडीशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर वीरेंद्र दास मंच पर प्रस्तुति देते हुए अचानक गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई। वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र दास एक गाला डिनर समारोह के दौरान मंच पर गा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े।

स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने परालाखेमुंडी स्थित वृंदावन पैलेस के पास एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था।

मंच पर गिरने के बाद उन्हें तुरंत परालाखेमुंडी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

हालांकि, एमकेसीजी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया था। वीरेंद्र दास की अचानक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दास एक समर्पित और जिम्मेदार अधिकारी थे, जिन्होंने हमेशा सार्वजनिक भलाई के लिए काम किया। उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल के लिए उन्हें व्यापक रूप से लोकप्रियता मिली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी को खो दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओड़िया अभिनेता की कार भुवनेश्वर में दया नहर में गिरी

    अश्रुमोचन मोहंती बाल-बाल बचे भुवनेश्वर। ओड़िया फिल्म अभिनेता अश्रुमोचन मोहंती शनिवार तड़के एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *