Home / Odisha / 53 सालों के बाद पुरी में दूसरे दिन भी निकली विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा

53 सालों के बाद पुरी में दूसरे दिन भी निकली विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा

  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व देवी सुभद्रा के रथ श्रीगुंडिचा मंदिर पहुंचे

पुरी। 53 सालों के बाद पुरी में आज दूसरे दिन भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विश्व विख्यात रथयात्रा निकाली गयी। सोमवार को लाखों भक्तों द्वारा ‘जय जगन्नाथ’, ‘हरि बोल’ के जयघोष, शंख और झांझ की ध्वनि के बीच महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ श्री गुंडिचा मंदिर पहुंचे। रथों को मंदिर के सामने सारदा बाली में खड़ा किया गया है। इसके बाद रथ पर होने वाले अनुष्ठान शुरु किये गये। इसके बाद उन्हें मौसी मा मंदिर के आडप मंडप ले जाया जाएगा।

इससे पहले रविवार शाम को 5.20 बजे रथयात्रा शुरू हुई थी, लेकिन परंपरा के अनुसार सूर्यास्त के बाद इसे रोक दिया गया था। कल शाम को भगवान बलभद्र का रथ तलध्वज मरीचिकोट चौक पर, देवी सुभद्रा का रथ दर्पदलन श्रीकृष्ण सिनेमा हॉल के पास रुका था। इसी तरह भगवान जगन्नाथ का रथ नंदीघोष सिंहद्वार से कुछ दूरी पर रुका था। आज सुबह रथों को खींचने का काम फिर से शुरू हुआ।

आज सुबह से ही भक्तगणों को भव्य रथों पर सवार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन करते देखे गए। आज दूसरे दिन जब रथयात्रा शुरू हुई तो सबसे पहले भगवान बलभद्र का तालध्वज रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचा। उसके बाद देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ पहुंचा। अंत में भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ मौसीमा मंदिर पहुंचा। तीनों रथ गुंडिचा मंदिर के सामने सारधा बाली में खड़े हैं।

आमतौर पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एक दिवसीय होती है, लेकिन इस वर्ष रथयात्रा दो दिवसीय थी। इस बार की तिथि के अनुसार एक ही दिन में तीन अनुष्ठान नेत्र उत्सव, नवयौवन दर्शन और रथयात्रा निर्धारित थे। इस तरह की विशेष अवसर 53 साल पहले 1971 में हुआ था।

रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री मोहन माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा , केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक सहित कई गणमान्य लोगों ने भगवान जगन्नाथ के भव्य आयोजन में हिस्सा लिया था।

बड़दांड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रथयात्रा के दूसरे दिन भी बड़दांड पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। आज सुबह से ही लोगों को भक्ति में झूमते हुए देखा गया।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *