Home / Odisha / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उदयगिरि गुफाओं का दौरा किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उदयगिरि गुफाओं का दौरा किया

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित उदयगिरि गुफाओं का दौरा किया। यहां उदयगिरि पहाड़ी पर जैन मंदिर भी स्थित है। ये गुफाएं प्रारंभिक भारतीय रॉक-कट वास्तुकला के दुर्लभ नमूने हैं। ये गुफाएं पहली शताब्दी ईसा पूर्व से शुरू होने वाले लगभग 1200 वर्षों के सभ्यतागत और सांस्कृतिक सूत्र को दर्शाती हैं। जैन धर्म के अनुयायी बनने वाले महान राजा खारवेल से जुड़ी ये गुफाएं हमारी अनमोल विरासत हैं। अहिंसा और तपस्या जैसे जैन धर्म के आदर्श हमारी सहस्राब्दियों पुरानी लेकिन जीवंत संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …