Home / Odisha / विजयपाल सिंह तोमर फिर बने भाजपा प्रदेश प्रभारी

विजयपाल सिंह तोमर फिर बने भाजपा प्रदेश प्रभारी

  • लता उसेंडी भी राज्य के लिए पुनः सहप्रभारी नियुक्त

  • अपराजिता षाड़ंगी को केरल का सहप्रभारी नियुक्त

  • संबित पात्र पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बने

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को एक बार फिर ओडिशा के प्रदेश प्रभारी के रूप में विजयपाल सिंह तोमर के नाम की घोषणा की है। इसी तरह से वरिष्ठ विधायक लता उसेंडी को भी पार्टी ने राज्य के लिए पुनः सहप्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी की सूची की घोषणा की। विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी दोनों पहले से ही ओडिशा में चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

ओडिशा में इस बार भाजपा ने 2024 के चुनावों में अकेले दम पर प्रचंड बहुमत दर्ज किया और ओडिशा में 24 साल से सत्ता में रही बीजद सरकार को हटाकर सरकार बनाई।

इधर, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी को केरल का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह पुरी के सांसद संबित पात्र को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक नियुक्त किया गया है। वी मुरलीधरन को संयुक्त समन्वयक नियुक्त किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …