-
कहा – सब जानती है जनता, हमारा व्यवहार होना चाहिए सही
भुवनेश्वर। ओडिशा की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ भारतीय जनता पार्टी को राज्य में नेतृत्व सौंपा है। हमें प्रदेश की जनता की इस अपेक्षा को पूरा करना है। हम इस जीत से बहुत अधिक खुश होने के बजाय गरीब लोगों को कैसे न्याय मिले इस पर काम करना होगा। यह बात केंद्रीय मंत्री जोएल ओराम ने कहीं।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भुवनेश्वर के प्रदर्शनी मैदान में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्रियों सहित सभी सांसदों और विधायकों को बधाई देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता सब जानती है। हमारा व्यवहार सही होना चाहिए। हमे मन से कार्य करना होगा। तब धारणा बदल जायेगी। हमारे पास जो जिम्मेदारी है वह कठिन है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
