Home / Odisha / मनोज आहूजा ओडिशा के नये मुख्य सचिव

मनोज आहूजा ओडिशा के नये मुख्य सचिव

भुवनेश्वर। आईएएस अधिकारी मनोज आहूजा को प्रदीप कुमार जेना की जगह ओडिशा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। ओडिशा सरकार के पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार से प्रत्यावर्तन के बाद मनोज आहूजा को 30.06.2024 से प्रदीप कुमार जेना की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप ओडिशा के मुख्य सचिव और सरकार, सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया जाता है।

भुवनेश्वर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज आहूजा को शुक्रवार को ओडिशा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है है कि भारत सरकार से प्रत्यावर्तन पर मनोज आहूजा, आईएएस (आरआर-1990) को प्रदीप कुमार जेना, आईएएस की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप 30.06.2024 (एएन) से ओडिशा के मुख्य सचिव और सरकार, सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया जाता है। निवर्तमान मुख्य सचिव प्रदीप जेना का छह महीने का विस्तार 30 जून को समाप्त होगा।

ओडिशा सरकार के अनुरोध पर मूल कैडर में प्रत्यावर्तन से पहले आहूजा ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्य किया।

आहूजा ने केंद्र में संयुक्त निदेशक (कार्मिक प्रशिक्षण/कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन) और ओडिशा में इस्पात एवं खान तथा खेल एवं युवा सेवा विभागों में आयुक्त-सह-सचिव जैसे कई पदों पर कार्य किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

Share this news

About desk

Check Also

Railway tracks शहीद सप्ताह के दौरान माओवादियों ने उड़ायी रेल पटरी

शहीद सप्ताह के दौरान माओवादियों ने उड़ायी रेल पटरी

एक रेलकर्मी की मौत, एक गंभीर घायल मुख्यमंत्री माझी ने 10 लाख रुपये मुआवजे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *