Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन माझी ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

  • गुरुवार को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिले

भुवनेश्वर। दिल्ली दौरे पर गये मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रभाती परिडा ने आज सुबह नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, सूचना प्रसारण व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इससे पहले इन तीनों ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री कार्य़ालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन माझी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों से महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के प्रसिद्ध रथ जगन्नाथ को देखने के लिए ओडिशा आने का अनुरोध किया।

वहीं गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चर्चा की। मुख्यमंत्री माझी ने स्वयं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को आने वाले दिनों में ओडिशा आने का भी निमंत्रण दिया।

इससे पहले गुरुवार को ही मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी। चर्चा विकसित ओडिशा के लिए रोड मैप तैयार करने पर केंद्रित थी। चूंकि ओडिशा 2036 में अपने गठन के 100 वर्ष पूरे कर रहा है, इसलिए एक रोड मैप पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इन सभी केंद्रीय मंत्रियों को रथयात्रा के लिए ओडिशा आने का निमंत्रण भी दिया।

Share this news

About desk

Check Also

तहसील का अनुभाग अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने रिश्वत की पूरी रकम बरामद की भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *