Home / Odisha / भर्तृहरि महताब ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली

भर्तृहरि महताब ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली

भुवनेश्वर। वरिष्ठ सांसद और कटक लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद रह चुके भर्तृहरि महताब ने सोमवार को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महताब को पद की शपथ दिलाई। महताब 1998 से कटक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन्हें 2017 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सदन में होने वाली बहसों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 में चार संसद रत्न पुरस्कार भी मिले हैं। अनुभवी सांसद ओडिशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ हरेकृष्ण महताब के पुत्र हैं। 2024 में महताब ने बीजद का साथ छोड़कर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में फिर से शुरू हो सकता है छात्रसंघ का चुनाव

उच्च शिक्षा मंत्री ने बयान में दिये संकेत भुवनेश्वर। ओडिशा के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *