Home / Odisha / ओडिशा में मंत्रियों को मिला विभाग, वित्त व गृह मंत्रालय मोहन के पास
मोहन

ओडिशा में मंत्रियों को मिला विभाग, वित्त व गृह मंत्रालय मोहन के पास

  •  सामान्य प्रशासन तथा जन शिकायत, सूचना और जनसंपर्क समेत कई अन्य विभाग भी सीएम के पास

भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों के बीच मंत्रालयों को आवंटित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के सलाह के अनुसार राज्यपाल रघुवर दास ने नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन किया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के पास गृह और वित्त मंत्रालय के साथ-साथ सामान्य प्रशासन तथा जन शिकायत, सूचना और जनसंपर्क, योजना और संयोजन के साथ वे सभी मंत्रालय होंगे, जिन्हें किसी को आवंटित नहीं किया गया है।

उप-मुख्यमंत्री केवी सिंहदेव के पास कृषि व किसान सशक्तिकरण और ऊर्जा विभाग हैं। इसी तरह से उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा के पास महिला व बाल विकास, मिशन शक्ति और पर्यटन मंत्रालय हैं।

कैबिनेट मंत्रियों में सुरेश पुजारी के पास राजस्व और आपदा प्रबंधन, रविनारायण नायक के पास ग्रामीण विकास, पंचायतीराज और पेयजल विभाग, नित्यानंद गोंड के पास स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग, एसटी एंड एससी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांग जनों का सशक्तिकरण विभाग हैं।

कृष्ण चरण पात्र को खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मिले हैं। पृथ्वीराज हरिचंदन को विधि, कार्य और आबकारी विभाग मिले हैं। डा मुकेश महालिंग को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, संसदीय मामले, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिले हैं। विभुति भूषण जेना को व्यापार और यातायात, स्टील और खान विभाग मिले हैं। डा कृष्ण चंद्र महापात्र को आवास और शहरी विकास तथा सार्वजनिक उद्यम विभाग मिले हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गणेश राम सिंहखुंटिया को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, श्रम तथा कर्मचारी बीमा विभाग तथा सूर्यवंशी सूरज को उच्च शिक्षा, खेल और युवा सेवाएं तथा ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग मिले हैं। प्रदीप बलसामंत को सहकारिता और हथकर्घा, वस्त्र और हस्तशिल्प विभाग मिले हैं। गोकुलानंद मल्लिक को मत्स्य और पशु संसाधन विकास तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग तथा संपद चंद्र स्वाईं को उद्योग और कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग मिले हैं।

Share this news

About admin

Check Also

1,396 करोड़ का बैंक लोन घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

    भुवनेश्वर के खनन कारोबारी के दो लॉकर भी फ्रीज     लग्जरी गाड़ियां, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *