Home / Odisha / जनता मैदान में 10 जून को होगा भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

जनता मैदान में 10 जून को होगा भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

  • लगभग एक लाख से अधिक लोग भी होंगे उपस्थित

भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी स्थित जनता मैदान में होगा। इसे लेकर भाजपा की तरह से तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सज्जन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय की गयी तारीख 10 जून को ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

उम्मीद जतायी जा रही है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

आज भाजपा की एक टीम ने जनता मैदान का दौरा किया, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कहां मंच बनेगा और कहां लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री को लेकर नाम तय नहीं

ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अभी तक तय नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि पार्टी के नियमानुसार मुख्यमंत्री का नाम तय किया जायेगा।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में ताड़ के पेड़ काटने पर लगी रोक

काटने से पहले ओडिशा वन विभाग से अनुमति अनिवार्य ताड़ पेड़ काटने की छूट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *