Home / Odisha / लोकसभा चुनाव बीजद का सुपड़ा साफ, 19 सीटों पर खिला कमल

लोकसभा चुनाव बीजद का सुपड़ा साफ, 19 सीटों पर खिला कमल

  •  बीजद-कांग्रेस को मिली महज एक-एक सीट

भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रचंड लहर में बीजद का सुपड़ा साफ हो गया है। राज्य में लोकसभा की कुल 21 सीटों में से 19 सीटों पर कमल खिल रहा है, जबकि बीजू जनता दल व कांग्रेस के प्रत्याशी एक-एक सीट पर आगे चल रहे थे। इसमें से अधिकांश स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त ले ली है।

जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक आस्का लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिता प्रियदर्शिनी अपने निकटतम प्रत्याशी रंजीता साहू से 80 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही थीं।  बालेश्वर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रताप षाड़ंगी बीजद प्रत्याशी डा लेखाश्री सामंतसिंहार से 1 लाख 26 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। बरगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित ने अपने निकटतम प्रत्याशी श्रीमती परिणिता मिश्र से 2 लाख 51 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

ब्रह्मपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा प्रदीप पाणिग्राही से 1 लाख 35 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

भद्रक लोकसभा सीट से अभिमन्यु सेठी ने बीजद प्रत्याशी श्रीमती मंजुलता मंडल से 79 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

भुवनेश्वर लोकसभा सीट से अपराजिता षाड़ंगी बीजद प्रत्याशी मन्मथ राउतराय से 40 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही थीं।

बलांगीर लोकसभा सीट से संगीता सिंहदेव बीजद प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह भोई से 1 लाख 9 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही थीं।

 कटक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भर्तृहरि महताब बीजद के संतृप्त मिश्र को से 48 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

ढेंकानाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रुद्र नारायण पाणि बीजद प्रत्याशी अविनाश सामल से 61  हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विभु प्रसाद तराई ने बीजद प्रत्याशी डा राजश्री मल्लिक से 38 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

जाजपुर लोकसभा सीट से बीजद प्रत्याशी शर्मिष्ठा सेठी भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र नारायण बेहरा से 4  हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

कलाहांडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मालबिका देवी बीजद प्रत्याशी लंबोदर निआल से 1 लाख 33 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही थीं।

कंधमाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुकांत पाणिग्राही बीजद प्रत्याशी अच्युतानंद सामंत से 20  हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

केन्द्रापड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बैजयंत पंडा बीजद प्रत्याशी अंशुमान मोहंती से 45   हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

केन्दुझर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनंत नायक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजद के धनुर्जय सिद्धु से 90 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

कोरापुट लोकसभा सीट से काग्रेस प्रत्याशी सप्तगिरि उलाका बीजद प्रत्याशी कौशल्या हिकाका से 11 लाख 79   हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। मयूरभंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवचरण माझी बीजद प्रत्याशी सुदाम मरांडी से 1 लाख 92  हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। नववरंगपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बलभद्र माझी बीजद प्रत्याशी प्रदीप माझी से 84 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। पुरी से डा संबित पात्र बीजद प्रत्याशी अरुप पटनायक से 1 लाख  से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। संबलपुर से केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बीजद प्रत्याशी प्रणब प्रकाश दास से 1 लाख 15   हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जुएल ओराम 1 लाख 35   हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

लोकसभा 21/21 सीटें शाम आठ बजे तक

दल           विजयी आगे   कुल

भाजपा        0     19     19

बीजद         0     1      1

आईएनसी      0     1      1

कुल           0     21     21

ओडिशा विधानसभा 147/147 सीटें शाम आठ बजे तक

दल                               विजयी आगे   कुल

भाजपा                            24    56    80

बीजद                             17     32    49

आईएनसी                          2      12     14

सीपीआई (मार्क्‍ससिस्‍ट-सीपीआई(एम)   0     1      1

निर्दलीय                           0     3      3

कुल                               43    104   147

Share this news

About desk

Check Also

स्थानीय युवाओं को शिक्षक की नियुक्ति देने की मांग को लेकर बंद

बंद से अविभाजित कोरापुट में जनजीवन ठप्प कोरापुट। संयुक्त कार्रवाई समिति और कोरापुट जिला युवा कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *