Home / Odisha / ओडिशा में अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान थमा

ओडिशा में अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान थमा

  • लोकसभा की छह व विधानसभा की 42 सीटों के लिए मतदान शनिवार को

भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार अभियान थम गया। राज्य में लोकसभा की छह व इनके अधीन आने वाली विधानसभा की 42 सीटों के लिए मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इन लोकसभा सीटों में बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर, केन्द्रापड़ा व जगतसिंहपुर शामिल हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी निकुंज बिहारी धाल ने पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस चरण में सर्वाधिक मतदाता हैं। इस चरण में 99.61 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 50.88 लाख है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 48.72 लाख है। तीसरे लिंग के मतदाताओं की संख्या 6087 है।

कुल 10 हजार 882 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग होगी। 14 सौ मतदान केन्द्र महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। इस चरण में 20 प्रतिशत बूथ आदर्श बूथ हैं। चुनाव के परिचालन में 70 हजार से अधिक पोलिंग कर्मचारी हैं। इस चरण में कुल 460 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें से 394 विधानसभा के लिए हैं, जबकि 66 लोकसभा सीटों के लिए है।

उन्होंने बताया कि सीएपीएफ की 125 कंपनियां सुरक्षा में तैनात होंगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। मतदान केन्द्र में मोबाइल फोन लेने के लिए मनाही है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने उत्कलमणि गोपबंधु दास को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *